![]()
संजय गुप्ता/रामानुजगंज,बलरामपुर@ जिले के रामानुजगंज स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय परिसर में सम्राट अशोक की 2330वीं जयंती बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई.. यह आयोजन युवा कुशवाहा संगठन शक्ति के तत्वाधान में सम्पन्न हुआ, जिसमें समाज के वरिष्ठजन, युवा और महिलाओं की उल्लेखनीय भागीदारी रही.. कार्यक्रम की शुरुआत सम्राट अशोक एवं भारत माता के छायाचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई.. इसके बाद राष्ट्रगान और राज्यगीत के साथ औपचारिक शुभारंभ किया गया..
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सोती कुशवाहा, हरिवंश कुशवाहा, राजेश्वर मेहता, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विजय कुशवाहा और लेखापाल सूर्य प्रताप कुशवाहा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.. सभी अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया..
अपने संबोधन में राजेश्वर मेहता ने समाज में भाईचारा और एकता बनाए रखने पर जोर दिया.. वहीं हरिवंश कुशवाहा ने सम्राट अशोक के जीवन, उनके विशाल साम्राज्य और अखंड भारत की अवधारणा में उनकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला.. ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विजय कुशवाहा ने कहा कि सम्राट अशोक के आदर्श आज भी समाज को एकता और समरसता का मार्ग दिखाते हैं.. कार्यक्रम का विशेष आकर्षण 3 वर्षीय बालिका एंजल कुशवाहा रही, जिसने राष्ट्रगान, राज्यगीत और प्रार्थना प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया.. उसकी प्रतिभा से प्रभावित होकर मुख्य अतिथियों ने उसे शॉल और पुरस्कार देकर सम्मानित किया.. जयंती के अवसर पर संगठन द्वारा रामानुजगंज के 100 बिस्तर अस्पताल में मरीजों, उनके परिजनों और स्टाफ के बीच फल वितरण भी किया गया.. साथ ही सम्राट अशोक के जीवन और उनके योगदान की जानकारी भी साझा की गई..
कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ, जहां समाज के सभी वर्गों ने एकजुटता और सद्भाव का संदेश दिया..