14 Views
डेस्क_बलरामपुर@ स्वास्थ्य पोषण सेवा संगम के तहत जिले के शंकरगढ़ विकासखंड के बहुउद्देशीय केंद्र आमकोना एवं कुसमी विकासखंड के चंपानगर में जनसंपर्क एवं समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और अपनी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किए।

चंपानगर में आयोजित शिविर में राशन कार्ड में नाम जोड़ने के 08 तथा पेंशन से संबंधित 04 आवेदन प्राप्त हुए। इसके अलावा ग्रामीणों ने सीसी रोड एवं तालाब निर्माण की मांग रखी। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 23 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराईं।
इसी तरह आमकोना में आयोजित शिविर में नया राशन कार्ड बनाने के लिए 01 तथा राशन कार्ड में नाम जोड़ने के 04 आवेदन प्राप्त हुए। ग्रामीणों ने वृद्धावस्था पेंशन एवं हैंडपंप की भी मांग रखी। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा 32 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनकी समस्याओं एवं मांगों को संबंधित विभागों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।