![]()
संजय गुप्ता/बलरामपुर@ जिले के जनपद पंचायत बलरामपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़किमहुरी के पारा डुमरखी में देवगुड़ी निर्माण कार्य को लेकर गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है.. इस संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी को लिखित शिकायत सौंपकर जांच की मांग की गई है..
शिकायत में बताया गया है कि लगभग 5 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत देवगुड़ी निर्माण कार्य में तय मापदंडों का पालन नहीं किया जा रहा है.. निर्माण एजेंसी द्वारा स्टिमेट के अनुरूप काम नहीं किया गया, वहीं कॉलम निर्माण में भी लापरवाही बरती गई है.. ईंटों की जोड़ाई भी ठीक से नहीं की गई और पानी तराई का कार्य भी नहीं किया गया..
इसके अलावा बीम निर्माण में भी भारी गड़बड़ी का आरोप है, जहां कहीं मोटा तो कहीं पतला बीम बनाकर काम पूरा किया गया है.. शिकायतकर्ताओं का कहना है कि निर्माण कार्य शुरू होते ही क्षतिग्रस्त नजर आ रहा है, जिससे गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं..
मामले में शिकायतकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा हो सके..