![]()
संजय गुप्ता/अंबिकापुर@ शहर के प्रसिद्ध “टुन टून दाबेली” सेंटर के संचालक अमन ओझा की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या का मामला सामने आया है.. अमन ओझा का शव झारखंड के रंका क्षेत्र से बरामद किया गया है, जबकि उनकी बाइक बलरामपुर जिले के रामानुजगंज इलाके में मिली है.. घटना के बाद पूरे अंबिकापुर शहर में सनसनी फैल गई है..
जानकारी के अनुसार अमन ओझा पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी को लेकर चर्चा में थे.. युवक ने एक मुस्लिम युवक पर अपनी पत्नी को भगाने का आरोप लगाया था.. अमन ने सोशल मीडिया पोस्ट और पुलिस शिकायत में अपनी जान को खतरा बताते हुए हत्या की आशंका भी जताई थी..
बताया जा रहा है कि अमन ओझा ने अंबिकापुर कोतवाली थाना पहुंचकर हत्या की धमकी मिलने की शिकायत भी दर्ज कराई थी, लेकिन परिजनों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया.. अब युवक की हत्या के बाद कोतवाली पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं..

झारखंड के रंका क्षेत्र से बरामद शव पर सिर में कई जगह गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई है.. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है..
इधर, अमन ओझा की मौत की खबर मिलते ही उसके जान पहचान और परिचितों में शोक और आक्रोश का माहौल है.. स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है.. फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई..