![]()
संजय गुप्ता/बलरामपुर@ जिले की राजनीतिक गतिविधियों में उस समय नई हलचल देखी गई जब छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिला कांग्रेस कमेटी बलरामपुर की नई कार्यकारिणी की घोषणा की.. जारी सूची में प्रशांत विश्वास उर्फ ‘छोटू बंगाली’ को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है.. प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से 2 मार्च 2026 को जारी आदेश के बाद स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है..

पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह निर्णय संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने की रणनीति का हिस्सा है.. जिला अध्यक्ष हरिहर प्रसाद यादव के नेतृत्व में नई टीम के गठन को आगामी राजनीतिक गतिविधियों के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.. प्रशांत विश्वास पूर्व से ही संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय रहे हैं और विभिन्न सामाजिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर उनकी भागीदारी रही है.. पार्टी पदाधिकारियों का मानना है कि उनके अनुभव और सक्रियता से संगठनात्मक कार्यक्रमों को नई दिशा मिलेगी..
नई कार्यकारिणी के गठन के साथ कांग्रेस ने जिले में जनसमस्याओं को लेकर अधिक मुखर भूमिका निभाने और आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का संकेत दिया है.. राजनीतिक विश्लेषकों का भी मानना है कि संगठनात्मक पुनर्गठन से जिले में पार्टी की सक्रियता बढ़ेगी..