![]()
संजय गुप्ता/ बलरामपुर@ जिले के बलरामपुर जिले में वन विभाग द्वारा वन शहीदों की स्मृति में वन शहीद स्मारक का लोकार्पण किया गया.. वन मंडल कार्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में वन कर्मियों के साहस और बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई.. इस मौके पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम शामिल हुए.. इस दौरान वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने वन शहीदों के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किए..
वन विभाग के अनुसार वर्ष 2003 में नक्सलियों द्वारा वनरक्षक राजनी राम जायसवाल और वीरेन्द्र कुमार सिन्हा की हत्या कर दी गई थी.. उनके बलिदान की स्मृति को चिरस्थायी बनाने और वन कर्मियों के साहस को सम्मान देने के उद्देश्य से इस वन शहीद स्मारक का निर्माण कराया गया है.. वन विभाग ने कहा कि वन केवल पेड़ों का समूह नहीं बल्कि पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों की सुरक्षा का आधार है.. जंगलों की रक्षा के लिए वन कर्मी कठिन परिस्थितियों में दिन-रात कार्य करते हैं, चाहे वह अवैध कटाई को रोकना हो, वन्यजीवों की सुरक्षा करना हो या वन आग पर नियंत्रण करना हो.. देश में प्रतिवर्ष 11 सितंबर को वन शहीद दिवस मनाया जाता है.. जिसमें जंगलों की रक्षा करते हुए शहीद हुए वन कर्मियों को श्रद्धांजलि दी जाती है.. इसी कड़ी में बलरामपुर में वन शहीद स्मारक का लोकार्पण कर वन शहीदों की स्मृति को समर्पित किया गया..