![]()
संजय गुप्ता/बलरामपुर@ जिले में अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साल प्रजाति की लकड़ी से भरे एक पिकअप वाहन को जब्त किया है.. कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है..
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वनमंडलाधिकारी बलरामपुर श्री आलोक कुमार बाजपेयी के निर्देश एवं उपवनमंडलाधिकारी श्री अनिल कुमार सिंह पैकरा के मार्गदर्शन में वनपरिक्षेत्र बलरामपुर के सर्किल मानिकपुर अंतर्गत बीट मानिकपुर के वन कक्ष क्रमांक आर.एफ. 3511 में छापामार कार्रवाई की गई.. इस दौरान पिकअप वाहन क्रमांक UP64T9601 में अवैध रूप से साल प्रजाति के 08 नग लट्ठा, जिसकी मात्रा लगभग 1.915 घनमीटर बताई गई है, परिवहन करते पकड़ा गया..
वन विभाग ने वाहन सहित लकड़ी को जब्त कर भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 41, 52 तथा छत्तीसगढ़ अभिवहन (वनोपज) नियम 2001 के नियम 22 के तहत वन अपराध प्रकरण क्रमांक 21979/12 दर्ज किया है..
मामले में आरोपी विष्णु गुप्ता पिता स्व. दशरथ गुप्ता एवं सर्वोततम गुप्ता पिता विष्णु गुप्ता, निवासी ग्राम बनापती थाना रामानुजगंज जिला बलरामपुर-रामानुजगंज को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल कराया गया है..
उक्त कार्रवाई में वनपरिक्षेत्राधिकारी बलरामपुर निखिल सक्सेना, वनक्षेत्रपाल धनश्याम शर्मा, वनपाल प्रहलाद तिवारी, वनरक्षक अजीत कुजूर, शिवशंकर सिंह, देवीलाल, राजेश राम, संजीव सिंह एवं सुरेंद्र सिंह आईके सहित वन विभाग की टीम सक्रिय रूप से मौजूद रही..