![]()
संजय गुप्ता/ बलरामपुर@ बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में वनरक्षक से धोखाधड़ी, गाली-गलौज और धमकी देने के मामले में कथित पत्रकार संतोष सोनी के खिलाफ पुलिस ने गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज किया है.. महुआडांड़ बासेन निवासी एवं नरसिंहपुर बीट में पदस्थ वनरक्षक राकेश प्रसाद लकड़ा की शिकायत पर राजपुर थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है..
शिकायत के अनुसार वर्ष 2023 में स्कॉर्पियो वाहन खरीदने के बाद आरोपी ने पूरा भुगतान नहीं किया.. शेष राशि के लिए दिया गया चेक भी बाउंस होने की बात सामने आई है.. पीड़ित का आरोप है कि रकम मांगने पर आरोपी लगातार टालमटोल करता रहा और बाद में दुकान पर बुलाकर जातिगत गाली-गलौज करते हुए धमकी दी.. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 296 सहित एससी-एसटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है.. पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में पूरे मामले की जांच जारी है..
सूत्रों के मुताबिक आरोपी के खिलाफ बलरामपुर, रामानुजगंज, अंबिकापुर और सूरजपुर समेत कई जिलों में चेक बाउंस और लेनदेन विवाद के मामले लंबित बताए जा रहे हैं.. वहीं क्षेत्र में आरोपी को कुछ प्रभावशाली लोगों के संरक्षण मिलने की चर्चा भी बनी हुई है..