![]()
संजय गुप्ता/बलरामपुर@ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai आज बलरामपुर पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदेशव्यापी दौरे की शुरुआत की.. मुख्यमंत्री रायपुर पुलिस लाइन हेलीपेड से रवाना होकर सुशासन तिहार अभियान के तहत जिले में पहुंचे..
यह दौरा राज्य सरकार के महत्वपूर्ण अभियान “सुशासन तिहार” के अंतर्गत किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य शासन की योजनाओं और कार्यक्रमों के जमीनी क्रियान्वयन की स्थिति का आकलन करना है..
मुख्यमंत्री साय ने आम नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर फीडबैक लिया..
मुख्यमंत्री के साथ प्रमुख सचिव Subodh Singh और विशेष सचिव Rajat Bansal भी मौजूद रहे..

बलरामपुर पहुंचने पर जिला प्रशासन की ओर से कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और जिला पंचायत के अधिकारियों सहित जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया.. सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री का यह दौरा प्रदेश में चल रही योजनाओं की समीक्षा, पारदर्शिता बढ़ाने और जनता से सीधा संवाद स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है..