![]()
संजय गुप्ता/बलरामपुर@ जिले के राजपुर थाना परिसर से एक दुखद खबर सामने आई है.. राजपुर थाने में पदस्थ आरक्षक जुगल साय पैकरा की अज्ञात कारणों से मौत की खबर आई है.. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.. प्राप्त जानकारी के अनुसार आरक्षक जुगल साय पैकरा वर्ष 2024 से राजपुर थाने में पदस्थ थे..
पुलिस सूत्रों के मुताबिक वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और अपना इलाज भी करा रहे थे और लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे.. बीती रात के बाद सुबह जब थाना स्टाफ को इसकी जानकारी मिली तो आरक्षक मृत अवस्था में पाए गए..
घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी गई.. मृतक के परिजन भी राजपुर पहुंच गए हैं.. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है तथा पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा.. फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है.. इस घटना से पुलिस विभाग में शोक का माहौल है.. मृतक आरक्षक के सहकर्मियों और परिचितों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है..