
संजय गुप्ता बलरामपुर@ बलरामपुर जिले में अवैध अफीम की खेती का मामला सामने आया है.. कुसमी थाना क्षेत्र के त्रिपुरी गांव में लगभग दो एकड़ जमीन पर अफीम की खेती किए जाने की जानकारी मिलते ही कुसमी पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी..
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बाहरी व्यक्तियों द्वारा जमीन लीज पर लेकर इस अवैध खेती को अंजाम दिया जा रहा था.. सूचना मिलने के बाद पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अफीम की फसल को चिन्हित किया और आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है.. विदित हो कि हाल ही में दुर्ग जिले में भी अफीम की अवैध खेती का मामला सामने आया था, जिसके बाद अब बलरामपुर जिले में इस तरह की खेती मिलने से पुलिस विभाग में और काम बच गया है.. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस अवैध खेती के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं.. फिलहाल मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है और अभी तक कोई आधिकारिक सामने नहीं आ पाया है..



