![]()
संजय गुप्ता/बलरामपुर@ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रविवार को सुशासन तिहार के तहत बलरामपुर दौरे पर पहुंचे.. इस दौरान आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री का सख्त और संवेदनशील दोनों रूप देखने को मिला..
बैठक के दौरान जब लोक निर्माण विभाग (PWD) के एक अधिकारी सड़क मरम्मत की सही जानकारी नहीं दे पाए, तो मुख्यमंत्री ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा— “मीटिंग से बाहर जाओ, अपने सचिव से बात करो और सही जानकारी लेकर आओ.. मुख्यमंत्री की इस सख्ती से बैठक कक्ष में सन्नाटा छा गया और अधिकारियों को स्पष्ट संदेश मिल गया कि अब लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी..
सेवा भाव पर जोर !
हालांकि, सख्ती के बीच मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को संवेदनशीलता का भी संदेश दिया। उन्होंने कहा— “हम सभी जनता के सेवक हैं.. अपने कार्यालय को सेवा तीर्थ समझें, यह जनता की सेवा का मंदिर है”

सड़क सुधार पर सख्त निर्देश !
मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि सरकार का विकास सड़कों से दिखाई देता है.. उन्होंने निर्देश दिया कि मानसून से पहले सभी सड़कों की मरम्मत पूरी कर ली जाए.. आबादी क्षेत्रों की सड़कों को प्राथमिकता देने के साथ चेतावनी भी दी— “ध्यान दें, नहीं तो ठीक नहीं होगा”

डिजिटल राजस्व व्यवस्था और हेल्पलाइन !
जनता को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य के सभी राजस्व अभिलेखों का डिजिटलीकरण किया जाएगा.. अब खसरा-नक्शा डिजिटल हस्ताक्षर के साथ घर बैठे उपलब्ध होगा..
इसके साथ ही मुख्यमंत्री हेल्पलाइन जल्द शुरू की जाएगी, जिसमें टोल फ्री नंबर के जरिए लोग अपनी समस्याएं दर्ज करा सकेंगे.. कलेक्टरों को निर्देश दिए गए कि राजस्व मामलों का समय-सीमा में निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए..

DMF फंड के उपयोग पर सख्ती !
मुख्यमंत्री ने जिला खनिज निधि (DMF) के उपयोग पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि 70% राशि खदान प्रभावित गांवों में ही खर्च होनी चाहिए.. मुख्यालय के नाम पर खर्च करना स्वीकार्य नहीं होगा..
पानी, स्वास्थ्य और किसानों पर फोकस !
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेयजल की समस्या कहीं न हो.. जरूरत पड़ने पर टैंकर से पानी उपलब्ध कराया जाए.. साथ ही मौसमी बीमारियों से निपटने की तैयारी और किसानों के लिए बीज, खाद एवं धान की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा..

कलेक्टरों को स्पष्ट निर्देश !
मुख्यमंत्री ने कहा कि कलेक्टर अपने अधीनस्थ अधिकारियों के कार्यों का नियमित मूल्यांकन करें और लापरवाही मिलने पर कठोर कार्रवाई से न हिचकें.. साथ ही आम जनता के साथ सम्मानजनक व्यवहार और समय पर कार्य निष्पादन सुनिश्चित करने पर जोर दिया..
बलरामपुर दौरे के दौरान सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने साफ संकेत दिया कि शासन में अब ढिलाई नहीं चलेगी.. सख्त प्रशासन के साथ जनता की सेवा ही सरकार की प्राथमिकता होगी..