![]()
संजय गुप्ता/बलरामपुर@ जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भेलवाडीह के डूमर टांड़ पारा में लंबे समय से पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई थी.. गांव में पानी पीने की कोई समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था.. मजबूरी में ग्रामीणों को ढोड़ी तथा अन्य साधनों पानी पीने को विवश थे.. ग्रामीणों की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए बलरामपुर जनपद सदस्य एवं कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष समीर सिंह देव ने त्वरित पहल की.. उन्होंने संबंधित विभाग को तत्काल अवगत कराते हुए नलकूप खनन की मांग की.. प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी होते ही गांव में नलकूप खनन कार्य प्रारंभ कराया गया..
नलकूप खनन के बाद अब डूमर टांड़ पारा के ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो गया है.. वर्षों से दूषित और असुरक्षित पानी पीने को मजबूर ग्रामीणों के चेहरों पर पहली बार राहत की मुस्कान दिखाई दी.. ग्रामीणों ने जनपद सदस्य समीर सिंह देव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्रवासियों की मांग पर उन्होंने तुरंत संबंधित विभाग से बात कर नलकूप खनन कार्य सुनिश्चित कराया, जिससे वर्षों पुरानी समस्या का समाधान संभव हो सका..