![]()
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में किसानों को मिल रहा फसलों का उचित मूल्य /
कृषि नीतियों से सशक्त हो रही ग्रामीण अर्थव्यवस्था /
कृषक उन्नति योजना से बढ़ रही किसानों की आय /
संजय गुप्ता/बलरामपुर@ प्रदेश में किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने की दिशा में शासन लगातार ठोस कदम उठा रहा है.. किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें फसलों का उचित मूल्य दिलाने के उद्देश्य से लागू की गई विभिन्न कृषि योजनाएं अब ज़मीन पर सकारात्मक परिणाम देने लगी हैं.. इन्हीं प्रयासों के तहत संचालित कृषक उन्नति योजना किसानों के लिए संबल बनकर उभरी है..
योजना के अंतर्गत धान खरीदी की अंतर राशि 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से किसानों के बैंक खातों में सीधे अंतरित की गई.. राशि मिलते ही किसानों में खुशी और उत्साह का माहौल देखा गया..
विकासखण्ड बलरामपुर के ग्राम महाराजगंज निवासी रामफल और मानिकपुर के उमेश पाल ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिल रहा है.. उन्होंने कहा कि शासन की किसान हितैषी नीतियों से उनकी आर्थिक स्थिति में स्पष्ट सुधार हो रहा है और खेती अब अधिक लाभकारी बनती जा रही है..
किसानों का कहना है कि कृषि क्षेत्र अनेक चुनौतियों से भरा होता है.. विपरीत मौसम, बढ़ती लागत और बाजार की अनिश्चितताओं के बीच किसान कठिन परिश्रम करता है.. ऐसे में शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाएं उनके लिए राहत और प्रोत्साहन का कार्य कर रही हैं.. प्रदेश की बड़ी आबादी आज भी कृषि और उससे जुड़े कार्यों पर निर्भर है.. ऐसे में कृषि आधारित योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन न केवल किसानों की आय बढ़ा रहा है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान कर रहा है.. किसानों ने विश्वास जताया कि सरकार की यह पहल समावेशी विकास को गति देते हुए प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी..