
डेस्क_रायपुर@ छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। पुलिस विभाग में 34 निरीक्षकों और 1 उप निरीक्षक का तबादला किया गया है। इस तबादला आदेश के बाद कई जिलों के पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी आदेश के मुताबिक रायपुर ग्रामीण, राजनांदगांव, कांकेर, बिलासपुर, सुकमा, सरगुजा, बलरामपुर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में पदस्थ निरीक्षकों को इधर से उधर किया गया है।
इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत अधिकारियों को अलग-अलग जिलों और इकाइयों में नई पदस्थापना दी गई है। माना जा रहा है कि पुलिस विभाग में बेहतर प्रशासनिक समन्वय और कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से यह तबादला किया गया है।

छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक (DGP) अरुण देव गौतम के हस्ताक्षर से तबादला आदेश जारी किया गया है। आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों को नवीन पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस विभाग में हुए इस बड़े फेरबदल के बाद अब सभी की नजरें नई पदस्थापनाओं के बाद जिलों में होने वाले बदलावों और पुलिसिंग व्यवस्था पर रहेंगी।





