![]()
संजय गुप्ता/बलरामपुर@ बलरामपुर जिला मुख्यालय में कांग्रेसियों ने सांकेतिक रूप से धरना देते हुए लगभग आधे घंटे के लिए मुख्य मार्ग NH 343 को जाम किया और तहसीलदार की समझाइश के बाद आवागमन सुचारू किया और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोपा..
किसानों के हित में धान खरीदी की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन में ज्ञापन सौंपा गया है.. ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी है, लेकिन इस वर्ष पोर्टल संबंधी तकनीकी समस्याओं और अन्य कारणों से धान खरीदी प्रक्रिया कई बार बाधित हुई है..

ज्ञापन के अनुसार, समय पर धान खरीदी नहीं हो पाने के कारण बड़ी संख्या में किसान अब तक अपना धान विक्रय नहीं कर सके हैं..परिणामस्वरूप किसानों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और मजबूरी में कुछ किसानों को खुले बाजार में कम दामों पर धान बेचने की स्थिति बन रही है.. किसानों ने प्रशासन को अवगत कराया कि शासन द्वारा निर्धारित अंतिम तिथि नजदीक है, ऐसे में यदि धान खरीदी की अवधि नहीं बढ़ाई गई तो कई किसान समर्थन मूल्य का लाभ लेने से वंचित रह जाएंगे.. इस स्थिति को देखते हुए ज्ञापन के माध्यम से राज्यपाल से आग्रह किया गया है कि किसानों के हित में धान खरीदी की तिथि को कमसे कम पंद्रह दिन आगे बढ़ाया जाए, ताकि सभी किसान अपना धान समर्थन मूल्य पर विक्रय कर सकें और उन्हें आर्थिक राहत मिल सके.. कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ने स्पष्ट रूप से कहा है कि अगर खरीदी की मियाद नहीं बढ़ाई गई तो सड़क पर उग्र आंदोलन करेंगे..
