![]()
संजय गुप्ता/बलरामपुर@ बलरामपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डूमरखी में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला का शव सरपंच के कुएं में तैरता हुआ मिला.. घटना की सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई.. मृतका की पहचान पुरान पारा निवासी लखपतिया (लगभग 50 वर्ष) के रूप में की गई है..

परिजनों के अनुसार महिला गुरुवार से लापता थी, जिसके बाद से उसकी लगातार तलाश की जा रही थी.. काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया था..
शनिवार सुबह गांव के सरपंच के कुएं में महिला का शव तैरता देख ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी.. सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकलवाया गया..
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.. फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है.. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है.. घटना के बाद पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल बना हुआ है..