![]()
संजय गुप्ता/बलरामपुर@ जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में लंबे समय से फैली गंदगी, धूल और अव्यवस्था को लेकर वेब पोर्टल ‘अचूक प्रहार’ ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था..
“बलरामपुर कलेक्टर परिसर में “बलरामपुर कलेक्टर परिसर में बदहाल हुई स्वच्छता, जिम्मेदारों की लापरवाही आई सामने, जिम्मेदार मौन” शीर्षक से प्रकाशित खबर का असर अब साफ दिखाई देने लगा है.. खबर प्रकाशित होते ही संबंधित विभाग हरकत में आया और आज कलेक्टर परिसर में फैली गंदगी व धूल की व्यापक सफाई कराई गई.. परिसर के आसपास जमा कचरे को हटाया गया, मार्गों की सफाई की गई और लंबे समय से उपेक्षित पड़े स्थानों को दुरुस्त किया गया..

इस कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया कि जब कलम सच्चाई और जनहित के लिए चलती है, तो व्यवस्था को जागना ही पड़ता है.. अचूक प्रहार की पत्रकारिता ने न केवल समस्या को उजागर किया, बल्कि प्रशासन को उसकी जिम्मेदारी भी याद दिलाई..
हालांकि, यह सवाल अब भी कायम है कि अगर मीडिया हस्तक्षेप न करता, तो क्या सफाई होती ?
जनता की अपेक्षा है कि प्रशासन ऐसी स्थिति दोबारा न बनने दे और स्वच्छता को स्थायी प्राथमिकता बनाए..
अचूक प्रहार आगे भी जनहित से जुड़े मुद्दों को पूरी मजबूती और निष्पक्षता के साथ उठाता रहेगा..
