![]()
संजय गुप्ता/बलरामपुर@ राजपुर नगर पंचायत में पदस्थ एक प्लेसमेंट कर्मचारी शंकर नाग को राजपुर सीमा से लगे सागौन जंगल में सेमरा बकासपुर ग्राम से लगे इलाके में दोपहर 2:00 बजे घात लगाकर बैठे लुटेरों ने हमला करके उससे पैसे मोबाइल और बाइक लूट लिया। तीन अज्ञात नकाबपोश द्वारा दिनदहाड़े राजपुर से 2 किलोमीटर दूर जंगल में हुई इस सनसनीखेज लूटपाट की घटना के बाद राजपुर इलाके में सनसनी फैल गई है। आरोपी द्वारा देर शाम तक थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराया जा सका था। घटना की सूचना मिलते ही राजपुर पुलिस सक्रिय हो गई है। पीड़ित नगर पंचायत के कर्मचारी शंकर नाग ने बताया कि वह रोज की तरह अपने सेमरा घर से राजपुर ड्यूटी के लिए आ रहा था।
दोपहर में 2 बजे से ढाई के बीच दो-तीन अज्ञात नकाबपोशों ने उसे रोक कर जंगल के अंदर ले गए और हाथ पैर बांधकर उसके पास रखे पैसे मोबाइल लूट ले गए और उसकी बाइक को भी लेकर फरार हो गए।
वह किसी तरह की सकते हुए सागौन जंगल में अंदर से बाहर आया जहां पर पुटु बीनने गए ग्रामीण पुरुष महिलाओं की नजर उसे पर पड़ी और उन्होंने उस बंधन मुक्त किया और उसने जाकर नगर पंचायत और थाने में इसकी सूचना दी। नगर पंचायत अध्यक्ष धर्म सिंह ने भी इस लूटपाट की घटना की पुष्टि की है। राजपुर थाने से 3 किलोमीटर दूर हुए इस लूट की वारदात से नागरिकों में भय का वातावरण है।
अज्ञात 3 नकाबपोश ने हाथ पैर बांध लुटा कर्मचारी को..
प्राप्त जानकारी के अनुसार ये सनसनीखेज घटना आज दोपहर लगभग 2:30 की है। राजपुर नगर पंचायत कार्यालय में प्लेसमेंट कर्मचारी सेमरा निवासी शंकर नाग पिता परदेशी 39 वर्ष रोज की तरह सेमरा से जंगल के रास्ते राजपुर नगर पंचायत कार्यालय में अपनी ड्यूटी पर जा रहा था।
आज दोपहर 2:30 बजे जैसे ही वह सागौन जंगल सेमरा के जंगल तक पहुंचा, वहां से पहले ही वहां से घात लगाकर बैठे तीन नकाबपोश लुटेरों ने , जहां उसने शंकर को गाड़ी सहित पकड़ लिया। जिसके बाद उसने शंकर को सड़क से करीब 20 से 30 मीटर अंदर जंगल की ओर ले जाया और हाथ पैर गमछा रस्सी से बांध कर उसके पास से मोबाइल, एक हज़ार पैसे और उसकी बाइक CG 30 H 1574 को लूट ले गए ।
कैसे हुईं घटना..?
घटना के करीब एक घंटे बाद घायल शंकर किसी तरह से घसीटते हुए जंगल में पगडंडी की ओर गया और अपने बंधे हुए पैर को किसी तरह से जंगल से रेंगने की कोशिश की। वहां से पुटू बीनकर जा रहे लोगों की नजरें उस पर टिक गईं, जिसके बाद घायल को उसके घर सेमरा तक पहुंचा दिया गया।