![]()
संजय गुप्ता/सामरी@ बलरामपुर जिले के सामरी पाठ थाना क्षेत्र अंतर्गत भुताही गांव में एक हृदय विदारक हादसा सामने आया है.. शनिवार को नदी में नहाने गए दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई.. इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है..
जानकारी के अनुसार, मृतक बच्चों की उम्र 5 और 6 वर्ष बताई जा रही है.. दोनों बच्चे अपने साथियों के साथ नदी में नहाने गए थे.. इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे.. साथ में मौजूद अन्य बच्चों ने जब यह देखा तो शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोगों को घटना की जानकारी मिली..

ग्रामीणों ने तत्काल बच्चों को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी.. दोनों मासूमों की मौके पर ही मौत हो गई..
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की.. शवों को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है..
इस दुखद हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.. पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और हर कोई इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध है..