![]()
पुलिस अधीक्षक सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर जी के द्वारा अवैध गति विधि पर रोक लगाने हेतु दिशा निर्देश पर थाना सूरजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ फड़ पर दबिश देकर दो आरोपियों को पकड़ा, ₹1.08 लाख का माल जब्त !
डेस्क_अचूक प्रहार/सूरजपुर@ जिले में अवैध जुआ एवं सट्टा गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना सूरजपुर द्वारा ग्राम नयन पुर के बास बाड़ी क्षेत्र में संचालित जुआ फड़ पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नगदी, मोटरसाइकिल एवं मोबाइल फोन सहित कुल ₹1,08,335 मूल्य की संपत्ति बरामद की है।
पुलिस को दिनांक 28.06.2026 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम नयन पुर के बास बाड़ी क्षेत्र में कुछ व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर ताश के पत्तों के माध्यम से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं.. सूचना की तस्दीक उपरांत थाना सूरजपुर पुलिस टीम द्वारा स्वतंत्र गवाहों को साथ लेकर तत्काल मौके के लिए रवाना हुआ.. पुलिस टीम ने बास बाड़ी क्षेत्र पहुंचकर चारों ओर से घेराबंदी की.. पुलिस को देखकर कुछ लोगों में अफरा-तफरी मच गई, किंतु पुलिस की सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई से दो व्यक्तियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया.. अन्य आरोपी फरार हो गए..
गिरफ्तार आरोपी
- देवराम राजवाड़े, उम्र लगभग 30 वर्ष, निवासी भिरवगंज, जिला सूरजपुर।
- हितेश कुमार साहू, उम्र लगभग 30 वर्ष, निवासी जयनगर, जिला कोरिया।
जब्त सामग्री
कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से निम्नलिखित सामग्री बरामद की गई—
- नगद रकम ₹51,335
- एक होंडा शाइन मोटरसाइकिल क्रमांक CG-15-CJ-2165, कीमत लगभग ₹20,000
- एक बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल क्रमांक CG-29-A-2608, कीमत लगभग ₹30,000
- एक ओप्पो मोबाइल फोन, कीमत लगभग ₹7,000
बरामद संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत ₹1,08,335 आंकी गई है..
वैधानिक कार्रवाई
आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई.. प्रकरण में देहाती नालिशी दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ की गई..
चूंकि उक्त अपराध जमानतीय श्रेणी का पाया गया, इसलिए नियमानुसार सक्षम जमानतदार प्रस्तुत किए जाने पर आरोपियों को मुचलके पर रिहा किया गया..
पुलिस की अपील
सूरजपुर पुलिस ने आमजनों से अपील की है कि अवैध जुआ, सट्टा, शराब एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों की सूचना तत्काल नजदीकी थाना अथवा पुलिस चौकी को दें.. सूचना देने वाले व्यक्तियों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी..