मीतगई में केक काटकर मनाया गया जन्मोत्सव, आतिशबाजी के बीच बड़ी संख्या में शामिल हुए स्थानीय लोग।
संजय गुप्ता/रामानुजगंज/मीतगई@ छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के 74वें जन्मदिवस के अवसर पर बलरामपुर जिले के मीतगई में उत्साह और धूमधाम के साथ जन्मदिन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान केक काटकर जन्मदिन की खुशियां मनाई गईं और जमकर आतिशबाजी की गई। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सभापति राजेश यादव ने गांव के बड़े-बुजुर्गों के पैर धोकर उनका आशीर्वाद लिया। साथ ही जरूरतमंदों को गर्म कपड़े और कंबल वितरित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान राजेश यादव ने बुजुर्गों और माताओं के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस पहल के माध्यम से बुजुर्गों के सम्मान और सामाजिक सेवा का संदेश दिया गया। वहीं, ठंड के मौसम को देखते हुए जरूरतमंदों को गर्म कपड़े एवं कंबल बांटे गए, ताकि उन्हें राहत मिल सके।

डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, युवा और बुजुर्ग शामिल हुए। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह का माहौल रहा। केक काटने और आतिशबाजी के साथ जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं।
कार्यक्रम में जन्मोत्सव के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों को भी प्राथमिकता दी गई। बुजुर्गों का सम्मान और जरूरतमंदों की सहायता के माध्यम से आयोजन को सेवा एवं सम्मान की भावना से जोड़ा गया।