8 Views
डेक्स_बलरामपुर@जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग की टीम ने 4 नवंबर को बलरामपुर वृत्त के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए 20 बल्क लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब और 60 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया है।
मामले में ग्राम अतोरी, चौकी डौरा निवासी पिंटू राम (27 वर्ष) के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क)(च), 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
यह कार्रवाई आबकारी उपनिरीक्षक अभिषेक राजवाड़े के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक राकेश तिर्की, मुख्य आरक्षक धर्मजीत राम शर्मा, आरक्षक सचिन यादव एवं प्रभात गुप्ता तथा महिला नगर सैनिक कलिस्ता एक्का और हेमंती तिर्की शामिल रहे।