संजय गुप्ता/ बलरामपुर@ जिले में पिछले एक माह से हड़ताल पर बैठे पटवारियों के खिलाफ अब जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपना लिया है. 13 अक्टूबर से चल रही हड़ताल को लेकर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 128 पटवारियों की सर्विस ब्रेक कर दी है, वहीं 14 पटवारियों को निलंबित कर दिया गया है.

विरोध कर रहे पटवारी संघ
बता दें कि जिले में पटवारियों के कुल 200 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से 150 पदों पर पटवारी पदस्थ हैं. इनमें से 133 पटवारी हड़ताल पर चले गए हैं, जबकि सिर्फ 17 पटवारी ऐसे हैं जो हड़ताल में शामिल नहीं हुए और लगातार अपने काम पर डटे हुए हैं. प्रशासन ने हड़ताल पर गए सभी 133 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर काम पर लौटने का मौका दिया था, लेकिन इसके बाद भी कोई पटवारी ड्यूटी पर नहीं लौटा. इसी को देखते हुए प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए हड़ताल के दौरान 14 पटवारियों को निलंबित किया है, जबकि 128 पटवारियों के विरुद्ध ब्रेक इन सर्विस की कार्रवाई की गई है. हड़ताल से पहले ही 3 पटवारी निलंबित चल रहे थे. वहीं हड़ताल पर गए सभी पटवारियों का अक्टूबर माह का वेतन भी रोक दिया गया है.
- हड़ताली पटवारियों की सेवा में ब्रेक, हड़ताल अवधि का नहीं मिलेगा वेतन।

विरोध के दौरान आदेश की प्रतियां जलते हुए
इन पटवारियों पर गिरी कार्यवाही की गाज !
निरंतर हड़ताल में शामिल होकर शासकीय कर्तव्यों का निर्वहन नहीं किए जाने के कारण दिव्यासिनी ठाकुर पटवारी तहसील डौरा-कोचली, पंकज कश्यप तहसील बलरामपुर, रीनू पटेल तहसील रामानुजगंज, अनिल भगत तहसील रामचंद्रपुर, पन्नालाल सोनवानी तहसील वाड्राफनगर, कपिलदेव भगत तहसील वाड्रफनगर, बंधन राम तहसील कुसमी और अनिल तिग्गा तहसील समरी को निलंबित किया गया है. इसी प्रकार सत्यम् कश्यप तहसील वाड्रफनगर, नंदकुमार तहसील रघुनाथनगर, हामिद रजा तहसील चांदो, आशुतोष टोप्पो तहसील सामरी, देवलाल राम तहसील सामरी, सौरभ सिंह बघेल तहसील चांदो, देवेंद्र विश्वकर्मा तहसील चांदो, धनकुंवर भगत तहसील चांदो, शैलेश मिंज तहसील सामरी, पुनीत सुरसिंह लकड़ा तहसील कुसमी, पुरंदर प्रसाद यादव तहसील कुसमी, निर्मल राम तहसील कुसमी, सुमित तिवारी तहसील कुसमी, प्रीतम भगत तहसील कुसमी, सीमा भगत तहसील कुसमी, मिथिलेश नेताम तहसील कुसमी और गौरी शंकर तहसील कुसमी के विरुद्ध हड़ताल अवधि को ब्रेक इन सर्विस माने जाने की कार्रवाई की गई है..