![]()
संजय गुप्ता/बलरामपुर@ जिले के चाँदो वनपरिक्षेत्र में वन विभाग ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी मशीन जब्त की है.. यह कार्रवाई चाँदो वन परिक्षेत्राधिकारी आलोक जायसवाल के नेतृत्व में वन विभाग की टीम द्वारा की गई..
जानकारी के अनुसार वन विभाग को सूचना मिली थी कि चुनचुना बीट क्षेत्र में वन भूमि पर अवैध रूप से अतिक्रमण की तैयारी की जा रही है और इसके लिए जेसीबी मशीन का उपयोग किया जा रहा है.. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए जेसीबी मशीन को जब्त कर लिया.. वन अधिकारियों ने बताया कि वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.. मामले में आगे की कागजी कार्रवाई की जा रही है और संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.. वन विभाग ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधियां सामने आने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी..