![]()
संजय गुप्ता/बलरामपुर@ भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मंडल कुसमी में संगठन विस्तार के तहत युवा कार्यकर्ता प्रीतेश गुप्ता को मंडल उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति के बाद क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
मंडल उपाध्यक्ष बनाए जाने पर प्रीतेश गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का भी धन्यवाद ज्ञापित किया, जिनके मार्गदर्शन और सहयोग से उन्हें यह दायित्व मिला है।
प्रीतेश गुप्ता ने कहा कि वे संगठन की विचारधारा को आगे बढ़ाने के साथ-साथ युवाओं की आवाज बनकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संगठन को मजबूत बनाने और युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए वे लगातार सक्रिय रहेंगे।