![]()
संजय गुप्ता/राजपुर@ राजपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत भेंडरी जंगल में मवेशी चराने गए ग्रामीणों पर भालू ने अचानक जानलेवा हमला कर दिया.. इस हमले में दो ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए.. घटना कल की बताई जा रही है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है..
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जंगल में मवेशी चराते समय अचानक भालू ने दोनों ग्रामीणों पर हमला कर दिया.. हमले में एक ग्रामीण के चेहरे और सिर पर भालू ने बुरी तरह नोच दिया, जिससे उसकी हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है.. दूसरे ग्रामीण को भी गंभीर चोटें आई हैं..

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग और ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.. चिकित्सकों के अनुसार दोनों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है.. घटना के बाद वन विभाग द्वारा क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है तथा ग्रामीणों से जंगल में अकेले न जाने और सावधानी बरतने की अपील की गई है वहीं, भालू की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग की टीम क्षेत्र में निगरानी और आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है..
