![]()
संजय गुप्ता/बलरामपुर@ जिले के वाड्रफनगर वृत्त अंतर्गत आबकारी विभाग ने अवैध मदिरा के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए धनवार आबकारी जांच चौकी में बड़ी कार्रवाई की है.. इस दौरान 20.64 बल्क लीटर अवैध विदेशी मदिरा जब्त की गई..
प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी अमृत कुमार और आदित्य कुमार दो पहिया वाहन से उत्तर प्रदेश राज्य की विदेशी शराब का अवैध परिवहन कर रहे थे.. धनवार जांच चौकी में नियमित जांच के दौरान दोनों को रोका गया, जहां तलाशी लेने पर उनके पास से भारी मात्रा में शराब बरामद हुई..

आबकारी विभाग की टीम ने मौके पर ही 20.64 बल्क लीटर विदेशी मदिरा के साथ प्रयुक्त दो पहिया वाहन को भी जब्त कर लिया.. आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2), 36 एवं 59-क के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है..
इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है, वहीं आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध मदिरा के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा..