![]()
संजय गुप्ता/बलरामपुर@ जिले के कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम त्रिपुरी घोसराडांड़ में अवैध अफीम खेती के मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है.. मामले में लगातार फरार चल रहे नौवें आरोपी को पुलिस टीम ने बिहार के गया जिले से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेलभेज दिया है..
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 10-11 मार्च 2026 को संयुक्त टीम द्वारा की गई रेड कार्रवाई में आरोपियों के खेत से कुल 244 प्लास्टिक बोरियों में 4344.569 किलोग्राम अफीम जब्त की गई थी, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़ 75 लाख रुपये बताई गई है.. इस मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8, 18 के तहत अपराध क्रमांक 26/2026 दर्ज कर कार्रवाई की गई थी..
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पहले ही आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया था.. वहीं, फरार चल रहे आरोपी पैरू सिंह भोक्ता को 16 मार्च 2026 को गया (बिहार) से गिरफ्तार किया गया था..
अब मामले में एक और फरार आरोपी रोहन सिंह भोक्ता, निवासी ग्राम सोमिया थाना बाराचट्टी जिला गया (बिहार) को भी पुलिस टीम ने पकड़ने में सफलता हासिल की है.. उसे भी गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है..
पुलिस द्वारा इस पूरे मामले में लगातार कार्रवाई जारी है और अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश भी की जा रही है..