![]()
संजय गुप्ता/संभाजीनगर (महाराष्ट्र)@ Indian Water Works Association (IWWA) के 58वें वार्षिक सम्मेलन के दौरान उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मान प्रदान किया गया.. इस वर्ष की अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन महाराष्ट्र के संभाजीनगर में IWWA के मुंबई सेंटर द्वारा किया गया..
सम्मेलन में भारत के सभी राज्यों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ अमेरिका, मलेशिया, इंग्लैंड सहित अन्य देशों से आए जल प्रबंधन एवं पेयजल आपूर्ति क्षेत्र के विशेषज्ञों ने भाग लिया.. संगोष्ठी के दौरान जल आपूर्ति, अपशिष्ट जल प्रबंधन, शहरी व ग्रामीण जल चुनौतियों तथा सतत विकास जैसे विषयों पर विचार-विमर्श हुआ..
आयोजकों के अनुसार, यह सम्मेलन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनुभवों के आदान-प्रदान और नवीन तकनीकों को साझा करने का प्रभावी मंच साबित हुआ, जिससे देश-विदेश के जल विशेषज्ञों को आपसी सहयोग के नए अवसर प्राप्त हुए..
