![]()
• दो दिनों में कुल 6 सड़कों की मोबाइल टेस्टिंग लैब से हुई जांच
• अधिकारियों ने की पहाड़ी कोरवा आदिवासियों से आत्मीय संवाद लोगों ने कहा मिली भारी सहुलियत
संजय गुप्ता/बलरामपुर@ जिले में प्रधानमंत्री जनमन सड़क योजना के तहत हो रहे निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों की हालत में सुधार हो रहा है.. उन्हें अनेक प्रकार से लाभ मिल रहा है और सुविधाएं मिल मिल रही हैं.. यह तथ्य तब सामने आया जब मुख्य कार्यपालन अधिकारी छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण भीम सिंह तथा प्रमुख अभियंता के. के. कटारे द्वारा प्रधानमंत्री जनमन सड़कों का निरीक्षण किया गया..

इस दो दिवसीय निरीक्षण में जिले के कुल 6 सड़कों का निरीक्षण किया गया एवं गुणवत्ता की सुक्ष्मतापूर्वक जांच की गई.. इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर भी मौजूद रहीं.. अधिकारी द्वय ने अपने इस जांच अभियान के दौरान इससे लाभान्वित हो रहे विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा आदिवासियो से जगह-जगह रूक कर संवाद भी किया गया अच्छी सड़क मिलने से उनकी दिनचर्या में क्या बदलाव आया है.. यह निरीक्षण पीएम जनमन योजना की प्रभावी क्रियान्वयन और गुणवत्ता नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.. पहाड़ी कोरवा जैसे दूरस्थ समुदायों के लिए बेहतर सड़कें न केवल परिवहन सुगम बनाती हैं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, बाजार पहुंच और आर्थिक विकास के नए द्वार खोलती हैं.. अधिकारियों की सख्ती और लाभार्थियों की प्रतिक्रिया से स्पष्ट है कि योजना को पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण और जागरूकता-पूर्ण तरीके से लागू किया जा रहा है.. अधिकारियों द्वारा लाभार्थियों से की गई आत्मीय संवाद से आदिवासी क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद मजबूत हुई है.. इस दौरान अधीक्षण अभियंता नवीन मेहता तथा कार्यपालन अभियंता सच्चिदानंद कांत भी उपस्थित थे..

पहाड़ी कोरवा आदिवासियो से जगह-जगह रूक कर किया संवाद :
अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों से संवाद के दौरान पहाड़ी कोरवा विफनराम एदगे ने कहा कि जनमन सड़क के बन जाने से उन्हें आने जाने में भारी सहुलियत हुई है.. पहले तो मोटर सायकल से भी धान बेचने हेतु धान मंडी जाने में तकलीफ होती था.. अब इस सड़क पर ट्रैक्टर में धान लेकर वे फराटे से आ जा रहे हैं.. इसी दौरान पहाड़ी कोरवा गुरेन्द्र ने प्रसन्नता जताते हुए बताया कि उसके बन रहे आवास हेतु ईंट जनमन सड़क के माध्यम से ही पहुंच रहा है.. सुखना हसदा नामक व्यक्ति ने सड़क पर डामर की मोटाई बढ़ाने की मांग रखी..

पहाड़ी कोरवा गुरेन्द्र के घर पहुंचे भीम सिंह !
निरीक्षण के दौरान सड़क विकास अभिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी भीम सिंह एक पहाड़ी कोरवा गुरेन्द्र के घर पहुंचे और उससे संवाद किया.. उन्होंने उससे उसकी जीवन शैली और दिनचर्या के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह सब्जी की खेती करता है और कभी – कभी शिकार भी कर लेता है और बताया कि सड़के बन जाने से कहीं भी आन-जाने में आसानी हो रही है..
योजना के प्रचार-प्रसार का निर्देश :
निरीक्षण कार्य के दौेरान जनमन सड़क के नजदीक रहने वाले लगभग हर पहाड़ी कोरवा से अधिकारियों ने बात की.. भीम सिंह ने जब उनसे पूछा कि यह सड़क किस योजना के तहत बन रहीं है तो उन्हें संतोषजनक उत्तर नहीं मिला.. इस पर उन्होंने पीएमजीएसवाई के कार्यपालन अभियंता को जनमन योजना के प्रचार के लिए हितग्राहियों को जागरूक करने हेतु वाल राइटिंग करने एवं पंचायतों की बैठक में पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को भेजकर योजना की जानकारी हितग्राहियों को देने के निर्देश दिए..

