![]()
संजय गुप्ता/बलरामपुर@ सर्व यादव समाज जिला बलरामपुर–रामानुजगंज द्वारा यादव समाज के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री राजेश यादव के प्रथम जिला आगमन पर भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.. कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे, जिससे आयोजन में उत्साह और एकजुटता का स्पष्ट संदेश देखने को मिला..
समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री राजेश यादव ने कहा कि सर्व यादव समाज ने उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे..
उन्होंने समाज के सर्वांगीण विकास, संगठनात्मक मजबूती और युवाओं की भागीदारी पर विशेष जोर देते हुए कहा कि समाजहित के प्रत्येक कार्य में वे सदैव तत्पर रहेंगे.. उन्होंने आगामी 22 फरवरी 2026 को बलरामपुर में प्रस्तावित विराट सर्व यादव समाज सम्मेलन की जानकारी देते हुए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर तैयारी में जुटने का आह्वान किया.. उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन समाज की दिशा और दशा तय करने वाला ऐतिहासिक अवसर होगा..

कार्यक्रम में संभागीय अध्यक्ष देवनारायण यादव, प्रदेश मंत्री शिवनाथ यादव, संभाग प्रभारी एवं सरगुजा जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनारायण यादव, डॉ. लालचंद यादव, हीरालाल यादव, ललन यादव, जिला अध्यक्ष हरिहर यादव, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री कुलदीप यादव, प्रदेश प्रचार-प्रसार प्रमुख अजय यादव, जिला अध्यक्ष संतोष यादव, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश यादव, जनपद सदस्य राजकुमार यादव सहित अशर्फी यादव, अनोज यादव, जशवंत यादव, श्रवण यादव, अरुण यादव, विनय यादव, आशा यादव, देवंती यादव, मूलाधर यादव, विकास यादव समेत अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे..
समारोह के दौरान आगामी सम्मेलन को सफल और ऐतिहासिक बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया तथा प्रचार-प्रसार, संगठन विस्तार और सहभागिता बढ़ाने की रणनीति तय की गई.. कार्यक्रम का समापन सामाजिक एकता और समर्पण के संकल्प के साथ हुआ..
