![]()
संजय गुप्ता/बलरामपुर@ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे “मिशन गाँव चलो अभियान” के दूसरे दिन संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए.. अभियान के तहत पंचायत और बूथ स्तर तक संगठन के विस्तार की प्रक्रिया तेज़ी से जारी है..
इसी क्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बलरामपुर द्वारा सभी 9 मंडलों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई..
इसके बाद जवाहरनगर, जतरो, चितविश्रमपुर, बरदार, सुर्रा, संतोषीनगर, रामनगर, कृष्णानगर, भैंसा मुंडा, सागरपुर, महाराजगंज, राधाकृष्ण नगर, जमुवताद, तांगरमहरी, पिपरसोत, सरनाडीह, तुरीडीह, सरस्वतीपुर, चंदौर, बादा धनवार, लुर्गीकला, पथरी, तरक्काखाड़ी, शंकरपुर, सुनहरा, धरतीदामर, महेशपुर और डालधोवा समेत कई पंचायतों में एक-एक पंचायत कमेटी और दो-दो बूथ कमेटियों का गठन किया गया.. कार्यक्रम के दौरान प्रशांत विश्वास (जिला उपाध्यक्ष), संजीत गुप्ता (महामंत्री), लल्लू सिंह सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे..
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष समीर सिंह देव ने बताया कि “मिशन गाँव चलो अभियान” के माध्यम से पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जा रहा है, ताकि आने वाले चुनावों में कांग्रेस को जमीनी मजबूती मिल सके..
उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और प्रत्येक गाँव तक संगठन का विस्तार किया जाएगा..