![]()
हनुमान मंदिर चबूतरा निर्माण के नाम पर 50 हजार की राशि हड़प ली भ्रष्टाचारियों ने.. मंदिर तक को नहीं बक्सा..
संजय गुप्ता/बलरामपुर@ जिले के रामचंद्रपुर विकासखंड के भवनमाल ग्राम पंचायत में हनुमान मंदिर के लिए स्वीकृत चबूतरा निर्माण कार्य आज तक अधूरा पड़ा है.. ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत मद से लगभग ₹50,000 की राशि स्वीकृत की गई थी, लेकिन चार वर्ष बीत जाने के बाद भी मंदिर परिसर में चबूतरे का निर्माण नहीं कराया गया..
ग्रामीणों के अनुसार हनुमान मंदिर गांव की आस्था का प्रमुख केंद्र है.. मंदिर में श्रद्धालुओं के बैठने एवं पूजा-अर्चना की सुविधा के लिए चबूतरा निर्माण प्रस्तावित किया गया था.. राशि स्वीकृत होने के बाद भी अधूरा कार्य प्रारंभ नहीं किया गया, जबकि संबंधित राशि का आहरण कर लिया गया.. ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत के सरपंच और सचिव ने राशि का दुरुपयोग कर अपनी जेब भर ली..

कई बार जनपद पंचायत को दी गई सूचना !
ग्रामीणों ने बताया कि मामले को लेकर कई बार जनपद पंचायत को लिखित एवं मौखिक रूप से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक न तो निर्माण कार्य शुरू हुआ और न ही राशि की वापसी या जांच की कार्रवाई सामने आई है.. इससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी व्याप्त है..
ग्रामीणों का कहना है कि यदि शीघ्र ही मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो वे सामूहिक रूप से इसका विरोध करने को बाध्य होंगे..

जांच की मांग !
ग्रामवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि हनुमान मंदिर चबूतरा निर्माण के नाम पर स्वीकृत राशि की जांच कराई जाए तथा दोषी पाए जाने वाले जिम्मेदार पदाधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में पंचायत स्तर पर इस प्रकार की अनियमितताओं पर रोक लग सके..
यह मामला पंचायत स्तर पर विकास कार्यों की पारदर्शिता और जवाबदेही पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा कर रहा ,

