![]()
सूत्र/बलरामपुर@ बलरामपुर जिले के राजपुर और शंकरगढ़ क्षेत्र में निर्माण कार्य की बात हो या नरेगा की योजना, हर जगह श्री अग्रवाल जी का नाम सबसे पहले लिया जाता है.. जिले के लोग अब खुलकर मान चुके हैं कि बिना उनके ‘मार्गदर्शन’ के यहां एक भी ईंट नहीं रखी जा सकती.. विभागीय सूत्र भी चुपके से स्वीकार कर रहे हैं कि हाल ही में जल संसाधन विभाग और आरआईएस विभाग के तहत स्वीकृत नरेगा योजनाएं श्री अग्रवाल जी की ‘विशेष कृपा’ से ही पास हुई हैं..
डीएमएफ फंड की योजनाएं भी इन्हीं के ‘हस्तक्षेप’ से स्वीकृत हो रही हैं.. स्थानीय लोग मजाक में कहते हैं कि जिले का सारा विकास अब श्री अग्रवाल जी की ‘मेहरबानी’ पर निर्भर है..
लोग बताते हैं कि श्री अग्रवाल जी पहले बस्तर में और रायगढ़ जिले में भी बहुत विकास कार्य कर चुके हैं, जिसको लेकर पूरे प्रदेश में चर्चा बन रही है.. अब उन्होंने बलरामपुर जिले का जिम्मा विगत एक वर्ष से उठा लिया है.. यानी जहां-जहां ये जाते हैं, वहां विकास की ‘एकमात्र’ राह उनके इशारे पर ही खुलती है..
लोग इन योजनाओं के क्रियान्वयन पर नजर रखने का दावा कर रहा है, लेकिन हर कोई जानता है कि असली ‘कमान’ श्री अग्रवाल जी के हाथ में है.. उनकी दूरदर्शिता ऐसी है कि बस्तर से रायगढ़ होते हुए अब बलरामपुर तक पूरा छत्तीसगढ़ उनके ‘मार्गदर्शन’ की बदौलत चमक रहा है..