संजय गुप्ता/बलरामपुर@ जिले के राजपुर में आज एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने कारोबारी मनोज अग्रवाल के घर पर छापेमारी की है.. कार्रवाई सुबह दो वाहनों में पहुंची टीम द्वारा की गई, जिसमें अधिकारियों ने घर और उससे जुड़े प्रतिष्ठानों के कई दस्तावेजों की गहन जांच शुरू की है..
सूत्रों के अनुसार, यह छापेमारी डीएमएफ (DMF) घोटाले से जुड़े लेन-देन और संभावित अनियमितताओं की जांच के तहत की जा रही है.. टीम द्वारा घर से मिले दस्तावेजों, डिजिटल रिकॉर्ड और लेन-देन से जुड़े कागजातों को खंगाला जा रहा है..
हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि कार्रवाई में क्या-क्या बरामद हुआ है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि जांच जारी है और दस्तावेजों की पड़ताल के बाद ही आगे की जानकारी सामने आएगी??
छापेमारी की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप का माहौल है, वहीं मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी जांच के दायरे में आने की संभावना जताई जा रही है..
