डेस्क_बलरामपुर@ बलरामपुर में कांग्रेस ने ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर मतदाता सूची की पारदर्शिता और मतदाताओं के अधिकारों का मुद्दा उठाया। राजीव भवन में आयोजित इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में AICC के अभियान ऑब्जर्वर डॉ. देबाशीष पटनायक और छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस की सहप्रभारी सुश्री जरिता लैतफलांग ने मीडिया को संबोधित किया। कांग्रेस नेताओं ने SIR प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं को लेकर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष चुनावी प्रक्रिया सुनिश्चित करने की मांग की।
बीते दिन बलरामपुर के राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस ने ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के जरिए मतदाताओं के अधिकारों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। AICC द्वारा नियुक्त अभियान ऑब्जर्वर डॉ. देबाशीष पटनायक और प्रदेश कांग्रेस की सहप्रभारी सुश्री जरिता लैतफलांग ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR प्रक्रिया को लेकर पार्टी का पक्ष रखा।
कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची से पात्र मतदाताओं के नाम हटाए जाने और दोहरे पंजीयन जैसे कथित मामलों पर चिंता जताई। पार्टी का कहना है कि मतदाता सूची में पारदर्शिता और निष्पक्षता लोकतंत्र की मजबूती के लिए बेहद जरूरी है। कांग्रेस ने मांग की कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुरक्षित रहे और किसी भी मतदाता को उसके मतदान के अधिकार से वंचित न किया जाए।