तेज रफ्तार बस ने बाइक को लिया चपेट में, हादसे के बाद चालक मौके से फरार; पुलिस जांच में जुटी!
डेस्क_बलरामपुर@ जिले के कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार पॉपुलर यात्री बस ने बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि पॉपुलर बस झारखंड के गुमला से अंबिकापुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान गोविंदपुर के पास बस और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान कांची गांव निवासी युवकों के रूप में बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही कुसमी पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं, हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।
बहरहाल, पुलिस ने मामले में अपराध पंजीबद्ध कर फरार बस चालक की तलाश शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।