डेस्क_बलरामपुर@ रबी फसल की बोनी को लेकर किसानों के लिए अच्छी खबर है। वाड्रफनगर विकासखंड की सहकारी समितियों में रबी फसलों के प्रमाणित बीजों का भंडारण तेजी से किया जा रहा है। निर्धारित लक्ष्य 145 क्विंटल के विरुद्ध अब तक 128 क्विंटल बीजों का भंडारण पूरा कर लिया गया है। इस तरह लक्ष्य का लगभग 88 प्रतिशत बीज समितियों में उपलब्ध कराया जा चुका है।

कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कृषि विभाग द्वारा रबी वर्ष 2026-27 के लिए किसानों की मांग के अनुरूप गुणवत्तायुक्त प्रमाणित बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत सहकारी समितियों में विभिन्न रबी फसलों के बीजों का भंडारण किया जा रहा है, ताकि किसानों को बोनी के समय किसी प्रकार की परेशानी न हो।
.jpg)
उप संचालक कृषि ने जिले के किसानों से अपील की है कि वे रबी फसलों की बोनी के लिए समय रहते अपनी नजदीकी सहकारी समितियों से प्रमाणित बीज प्राप्त करें। साथ ही कृषि विभाग द्वारा अनुशंसित फसल किस्मों एवं उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाकर बेहतर उत्पादन प्राप्त करने की बात कही है।