धान खरीदी में पारदर्शिता और बिचौलियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने का दावा, किसानों से योजनाओं का लाभ लेने की अपील!
संजय गुप्ता/बलरामपुर@ भाजपा जिला कार्यालय बलरामपुर में कृषक उन्नति योजना को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में वन विकास निगम के प्रदेश अध्यक्ष रामसेवक पैकरा ने योजना की जानकारी देते हुए इसे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

रामसेवक पैकरा ने बताया कि सरकार द्वारा किसानों को प्रति एकड़ 13 हजार 839 रुपये की अंतर राशि देने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से किसानों को आर्थिक लाभ मिलेगा और कृषि क्षेत्र को मजबूती मिलेगी। साथ ही धान खरीदी में होने वाली गड़बड़ियों पर रोक लगाने तथा बिचौलियों की अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने में भी यह व्यवस्था सहायक साबित होगी।

प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष रामसेवक पैकरा का स्वागत किया। उन्होंने किसानों से कृषक उन्नति योजना का अधिकतम लाभ उठाने की अपील करते हुए कृषि ऋण सहित शासन की अन्य किसान हितैषी योजनाओं से जुड़ने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हित और उनकी आर्थिक समृद्धि के लिए लगातार प्रयास कर रही है। ऐसे में किसानों को शासन की योजनाओं की जानकारी लेकर उनका लाभ उठाना चाहिए, ताकि कृषि कार्य को बेहतर बनाने के साथ आय में भी वृद्धि की जा सके।