डेक्स _बलरामपुर@ जिले में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में थाना बलरामपुर पुलिस ने गांजा की अवैध खरीद-बिक्री करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 2 किलो 100 ग्राम गांजा और 7,200 रुपये नगद बरामद किए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति गांजा लेकर बलरामपुर से राजपुर की ओर जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम बेलसर के पास घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 607 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने गांजा ग्राम सरनाडीह निवासी कुलदीप सिंह से 7,200 रुपये में खरीदना बताया।
इसके बाद पुलिस टीम ने ग्राम सरनाडीह में दबिश देकर दूसरे आरोपी कुलदीप सिंह को पकड़ा। उसके कब्जे से 1 किलो 493 ग्राम गांजा और बिक्री की रकम 7,200 रुपये बरामद की गई।
मामले में पुलिस ने नोहऱ साय कुजूर (66 वर्ष), निवासी बेलसर, थाना शंकरगढ़ और कुलदीप सिंह (52 वर्ष), निवासी ग्राम सरनाडीह, थाना बलरामपुर के विरुद्ध अपराध क्रमांक 193/2026, धारा 20(ख)(ii)(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। दोनों आरोपियों को 19 नवंबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की विवेचना कर रही है।
बलरामपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री या तस्करी से संबंधित जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।