संजय गुप्ता/बलरामपुर@ जिले में मंगलवार को उस वक्त प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई, जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम अचानक बलरामपुर पहुंची। जानकारी के अनुसार, दो वाहनों से पहुंची ED की टीम सीधे सर्किट हाउस पहुंची, जहां अपर कलेक्टर चेतन बोरघारिया को बुलाकर पूछताछ की गई..
बताया जा रहा है कि ED की टीम द्वारा सर्किट हाउस में अपर कलेक्टर से पूछताछ की गई है। कार्रवाई किस मामले से जुड़ी है, इसे लेकर फिलहाल आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, सर्किट हाउस के आसपास सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई थी..

चेतन बोरघारिया का प्रशासनिक और राजनीतिक संदर्भ भी इस कार्रवाई को चर्चा में ला रहा है। वे पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ओएसडी रह चुके हैं। यही वजह है कि ED की कार्रवाई को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर जारी है।
फिलहाल ED की टीम द्वारा पूछताछ खत्म हो चुकी है। हालांकि, किस मामले में पूछताछ की गई इसकी पूरी जानकारी नहीं मिल सकी है

मामले में ED अथवा प्रशासन की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही कार्रवाई की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।