संजय गुप्ता/करौंधा@ जिले के करौंधा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन में करीब 20 लोग सवार थे। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में दो लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल उपचार के लिए कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
इधर, पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। पिकअप के अनियंत्रित होने के कारण और दुर्घटना के अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।