
डेस्क _बलरामपुर@ विजयादशमी महापर्व के अवसर पर मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 को पुलिस लाइन बलरामपुर में पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर (भापुसे) ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार विधि-विधान से शस्त्र पूजन किया। इस दौरान मां दुर्गा की आरती भी की गई।
शस्त्र पूजन के उपरांत पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पुलिस विभाग की परंपरा के अनुरूप शस्त्रों का पूजन कर उनकी महत्ता का स्मरण किया गया।

इसी क्रम में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों द्वारा भी अपने-अपने थाना और चौकी परिसर में शस्त्र पूजन किया गया। इस दौरान शस्त्रों पर पुष्प अर्पित कर तिलक लगाया गया तथा मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।
कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी, उप पुलिस अधीक्षक मो. याकूब मेनन, प्रमोद किस्पोट्टा, रक्षित निरीक्षक विमलेश कुमार देवांगन सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं रक्षित केंद्र बलरामपुर के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।