डेस्क_बलरामपुर@ जिले के चंदों थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक अपनी मोटरसाइकिल से चंदों की ओर जा रहा था। इसी दौरान जेसीबी मशीन को ओवरटेक करने के प्रयास में हादसा हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई!
प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक मोटरसाइकिल से अपने गंतव्य की ओर जा रहा था। इसी दौरान सड़क पर चल रही जेसीबी मशीन को ओवरटेक करने के चक्कर में वह हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

मामले में चंदों पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जेसीबी मशीन को जब्त कर लिया है। पुलिस जेसीबी चालक के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करते हुए दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और इसमें किसकी लापरवाही रही, यह जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगा।
इस घटना ने एक बार फिर सड़क पर ओवरटेक करते समय बरती जाने वाली सावधानी की जरूरत को सामने ला दिया है।