डेस्क_रायपुर@ छत्तीसगढ़ में शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। राज्य सरकार ने जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) के तबादले की सूची जारी कर दी है। स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के बाद कई जिलों में जिला शिक्षा अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।
दरअसल, जिला शिक्षा अधिकारियों के तबादले को लेकर पिछले कुछ दिनों से चर्चाएं चल रही थीं। अब राज्य सरकार ने इन चर्चाओं पर विराम लगाते हुए तबादला आदेश जारी कर दिया है।

बताया जा रहा है कि प्रशासनिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा शिक्षा विभाग के कामकाज में कसावट लाने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है। तबादले के बाद संबंधित अधिकारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव आरपी वर्मा की ओर से जारी आदेश में जिला शिक्षा अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी की गई है। इस आदेश के साथ ही प्रदेश के विभिन्न जिलों में शिक्षा विभाग की प्रशासनिक जिम्मेदारियों में बदलाव देखने को मिलेगा।
गौरतलब है कि DEO स्तर पर होने वाले तबादलों का सीधा असर जिलों में शिक्षा विभाग की मॉनिटरिंग, स्कूलों की व्यवस्था और विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन पर पड़ता है। अब नई पदस्थापना के बाद संबंधित अधिकारियों के सामने अपने-अपने जिलों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी होगी।