
![]()
हरकीरत सिंह(बॉबी)सरगुजा@ अचूक प्रहार द्वारा पूरे सरगुजा संभाग में बिना पुलिस वेरिफिकेशन के किराए के मकानों, निजी ठिकानों एवं अन्य स्थानों पर रह रहे बाहरी व्यक्तियों से उत्पन्न सुरक्षा संबंधी चिंताओं को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद आखिरकार शासन-प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है।
ख़बर प्रकाशित होने के बाद पुलिस एवं प्रशासन ने आम नागरिकों और मकान मालिकों से किरायेदारों तथा बाहरी व्यक्तियों का अनिवार्य पुलिस वेरिफिकेशन कराने की अपील तेज कर दी है। इसके लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है और पहचान पत्र के साथ पुलिस सत्यापन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
“अचूक प्रहार” ने इस जनहित के मुद्दे को सबसे पहले प्रमुखता से उठाया था। अब शासन-प्रशासन की सक्रियता यह दर्शाती है कि जनसुरक्षा से जुड़े गंभीर मुद्दों पर की गई निष्पक्ष पत्रकारिता अपना प्रभाव छोड़ रही है। अब से ठीक दो माह पूर्व शीर्षक “पुलिस वेरिफिकेशन के बिना रह रहे बाहरी लोग बन रहे चिंता का विषय” नतीजा यह रहा कि आज संभाग मुख्यालय अंबिकापुर, सीतापुर बलरामपुर जिला सहित अन्य क्षेत्र में के किरायेदारों का पुलिस वेरीफिकेशन कराया जा रहा है। अचूक प्रहार की कलम जनहित के मुद्दों को आगे भी बेबाकी से उठाती रहेगी।
“जनहित की आवाज़, भ्रष्टाचार पर अचूक प्रहार।”




