![]()
संजय गुप्ता/वाड्राफनगर@ बलरामपुर जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है.. वाड्रफनगर क्षेत्र में एक युवती के साथ उसके फुफेरे भाई के सामने ही तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया..
आरोपियों ने पहले युवती के भाई को बंधक बनाया और फिर वारदात को अंजाम देकर फरार होने की कोशिश की.. हालांकि सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.. बताया गया कि बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे और युवती को रोककर जबरदस्ती करने लगे.. फुफेरे भाई ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे काबू में कर लिया.. और आरोपियों ने गमछे से युवती के भाई के हाथ-पैर बांध दिए और उसके सामने ही बारी-बारी से युवती के साथ दुष्कर्म किया.. घटना के दौरान पीड़िता का फुफेरा भाई किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलकर पुलिस सहायता केंद्र पहुंचा और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी.. सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया और बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया.. पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया, बयान दर्ज किए गए और मामले में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है.. घटना की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची.. पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.. पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है तथा मामले में नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.. फिलहाल तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है.. इस घटना ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं..