![]()
बलरामपुर को जल संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला राष्ट्रीय सम्मान..
बलरामपुर/बलरामपुर@ छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले को वर्षा जल संचयन (Rainwater Harvesting) एवं भूजल पुनर्भरण (Groundwater Recharge) के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी. आर. पाटिल ने जिले के प्रयासों की सराहना करते हुए यह सम्मान प्रदान किया।
यह सम्मान जल संरक्षण, सतत जल संसाधन प्रबंधन, जनभागीदारी तथा दीर्घकालिक जल संरक्षण संरचनाओं के निर्माण की दिशा में जिले द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों की पहचान है।
बलरामपुर जिले ने वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने, भूजल स्तर में सुधार लाने तथा समुदाय की सक्रिय भागीदारी से जल संरक्षण को जन आंदोलन का स्वरूप देने की दिशा में प्रभावी पहल की है। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप जिले को राष्ट्रीय स्तर पर यह महत्वपूर्ण पहचान मिली है।
जिले की इस उपलब्धि से न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि पूरे देश में जल संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों को नई प्रेरणा मिलेगी।
