![]()
संजय गुप्ता/बलरामपुर@ जिले में ग्रामीण संपर्क मार्गों को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल करते हुए आज प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (PMGSY) फेस-4 के अंतर्गत 58 नई सड़कों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया गया.. इस अवसर पर बलरामपुर कलेक्ट्रेट स्थित ऑडिटोरियम भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वर्चुअल माध्यम से इन सड़कों का शिलान्यास किया..
जिले में बेहतर कनेक्टिविटी को ध्यान में रखते हुए इन 58 सड़कों की स्वीकृति दी गई है, जिनकी कुल लंबाई 142 किलोमीटर और लागत लगभग 142 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है.. इन सड़कों के निर्माण से 58 नए गांवों की बसाहटें मुख्य सड़कों से जुड़ सकेंगी, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और विकास को नई गति मिलेगी..

कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर ने जिले में पूर्व में किए गए सड़क निर्माण कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि इससे पहले 116 सड़कों का निर्माण हो गया है और कुछ प्रगति पर है.. लगभग 245 किलोमीटर सड़कों का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है..
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत जिले में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं.. प्रशासन का लक्ष्य है कि आने वाले समय में सभी ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सड़क सुविधाओं से जोड़ा जाए, जिससे लोगों को सुगम आवागमन के साथ-साथ विकास के नए अवसर भी मिल सकें..